Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

BHEL में अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती, इतने सितंबर तक आवेदन; जानिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड

हाईस्कूल के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से ....

BHEL में अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती, इतने सितंबर तक आवेदन; जानिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड
X

BHEL: नई दिल्ली: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिए ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के 530 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे है।

530 पदों पर भर्ती

भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 90, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 60 और ट्रेड अप्रेंटिस के 380 पद हैं। ट्रेड में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट और COPA समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

योग्यता और उम्र

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में फुल टाइम डिग्री, टेक्नीशियन के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए हाईस्कूल के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI जरूरी है। योग्यता 2022 से 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए।

1 अगस्त 2026 को उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST, OBC-NCL और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

मेरिट से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन डिग्री, डिप्लोमा या ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से होगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300, टेक्नीशियन को ₹10,900 और ट्रेड अप्रेंटिस को ₹10,560 से ₹11,040 तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire