Anganwadi Recruitment 2026: 16 जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Anganwadi Recruitment 2026

Anganwadi Recruitment 2026: नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के 16 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अलग-अलग जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही, आवेदन करने वाली महिला उसी ग्रामसभा या शहरी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है।
मेरिट से होगा चयन
आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
इन जिलों में निकली भर्ती
भर्ती कुशीनगर, संत रविदासनगर, हापुड़, एटा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर, अयोध्या और उन्नाव समेत 16 जिलों में निकाली गई है। अलग-अलग जिलों में आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक तय की गई है।
ये दस्तावेज होंगे जरूरी
विधवा उम्मीदवारों को ग्राम पंचायत या नगर निकाय का प्रमाण पत्र और परिवार पंजिका की प्रमाणित प्रति जमा करनी होगी। वहीं, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को न्यायालय या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।


