Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1235 पदों पर होगी नियुक्ति: राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी भर्ती, जल्द जारी होगी आवेदन तारीख

राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जा रही है।

छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1235 पदों पर होगी नियुक्ति: राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी भर्ती, जल्द जारी होगी आवेदन तारीख
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज ने विभिन्न पदों पर 1235 कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर, विधि, वित्त और सुरक्षा विभाग से जुड़े पद शामिल हैं। तीनों पावर कंपनियों में इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

सीएम के निर्देश पर तेज होगी भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद पावर कंपनियों में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं बिजली व्यवस्था के लिए जरूरी मानव संसाधन भी उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जा रही है।

तीनों कंपनियों में अलग-अलग पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग ने भर्ती विज्ञापन जारी किया है।

कुल 1235 पदों में 189 द्वितीय श्रेणी, 711 तृतीय श्रेणी और 335 चतुर्थ श्रेणी के पद हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547, ट्रांसमिशन कंपनी में 96, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 और तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पद हैं।

DEO के सबसे ज्यादा 400 पद

भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद, प्लांट अटेंडेंट के 300, सहायक अभियंता के 146 और कनिष्ठ अभियंता के 122 पद शामिल हैं। पात्रता, नियम-शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। आवेदन और परीक्षा की तारीख भी बाद में घोषित होगी।

जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire