Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Anganwadi Recruitment: यहां फिर निकली आंगनबाड़ी की वैकेंसी, 102 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं अप्लाई

आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी...

Anganwadi Recruitment: यहां फिर निकली आंगनबाड़ी की वैकेंसी, 102 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं अप्लाई
X

Anganwadi Recruitment: इटावा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, इटावा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी किया है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 102 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 7 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

इन परियोजनाओं में भरे जाएंगे पद

सबसे ज्यादा 26 पद महेवा, 14 बसरेहर, 13 बढ़पुरा, 12 भरथना, 11 जसवंतनगर, 10 चकरनगर, 8 ताखा, 6 सैफई और 2 पद शहरी क्षेत्र में रिक्त हैं।

12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। चयन के लिए इंटरमीडिएट से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। आवेदिका की उम्र 1 जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

संबंधित गांव या वार्ड की निवासी होना जरूरी

ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम सभा की स्थायी निवासी महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर संबंधित न्याय पंचायत की महिला को मौका मिलेगा। शहरी क्षेत्र में आवेदिका के निवास प्रमाण पत्र पर वार्ड नंबर और वार्ड का नाम दर्ज होना जरूरी है।

BPL महिलाओं को प्राथमिकता

चयन में संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की BPL परिवार की विधवा, कानूनी तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद अन्य BPL और फिर APL परिवार की महिलाओं पर विचार किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक और अन्य जरूरी दस्तावेजों की साफ एवं स्वहस्ताक्षरित प्रतियां अपलोड करनी होंगी। आवेदन में दर्ज जानकारी और दस्तावेजों का विवरण समान होना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire