Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का दबाव, निवेशकों को 6.8 लाख करोड़ का नुकसान
| Stock Market
By : Vpb
Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर से बिकवाली का दबाव हावी हो गया, जिससे सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स में 1,014 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 78,710.36 के स्तर पर पहुंच गया। इसी प्रकार, निफ्टी 308 अंकों की गिरावट के साथ 23,997 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Stock Market: इस गिरावट के कारण निवेशकों को लगभग 6.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण भी घटकर 441.3 लाख करोड़ रुपये रह गया।
Stock Market: शुरुआती कारोबार में भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 10 अंकों या 0.01% की हल्की गिरावट के साथ 79,713 अंकों पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 11 अंकों या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,315.75 अंकों पर ओपनिंग की। लेकिन जल्दी ही दोनों सूचकांकों में बिकवाली का दबाव दिखा, जिससे दिनभर बाजार में गिरावट का रुख बना रहा।