Share Market: क्लोजिंग बेल तक मंदी के डर से नहीं उबर पाया शेयर बाजार, सेंसेक्स 2,226.79 और निफ्टी 742.85 अंकों की ​गिरावट

By :  Vpb
Update: 2025-04-07 06:14 GMT

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: सोमवार को वैश्विक व्यापार युद्ध की बढ़ती चिंताओं और अमेरिका में मंदी की आशंकाओं ने दुनियाभर के शेयर बाजारों में हड़कंप मचा दिया। भारतीय बाजार भी इस वैश्विक संकट से अछूता नहीं रहा, और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 2,226.79 अंक टूटकर 73,137.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 742.85 अंक लुढ़ककर 22,161.60 पर आ गया।

Share Market: 7 अप्रैल की स्टॉक मार्केट क्लोजिंग बेल के अनुसार, वैश्विक ट्रेड वॉर की आशंकाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के चलते बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 में 4 जून, 2024 के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स सुबह करीब 4,000 अंक गिरकर 71,449.94 पर खुला और दिन में 71,425.01 तक नीचे चला गया। दिन के अंत में यह 2,226.79 अंक (2.95%) की गिरावट के साथ 73,137.90 पर बंद हुआ।

Share Market: नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 1,000 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 21,758.40 पर खुला और दिन में 21,743.65 के निचले स्तर तक पहुंचा। अंत में यह 742.85 अंक (3.24%) नीचे 22,161.60 पर बंद हुआ।

Share Market: इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 404.09 लाख करोड़ रुपये से घटकर 390.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जिससे निवेशकों की संपत्ति में 13.39 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।

Tags:    

Similar News