Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 80100, तो निफ्टी 24350 के पार
| सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 178.97 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 80,126.41 स्तर पर कारोबार करता दिखा।
By : Vpb
Share Market: व्यापार डेस्क: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार नजर आया। सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे सेशन के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए। आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स अंकाें की मजबूती के साथ 80100 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर, NSE निफ्टी50 24350 के पार निकल गया।
Share Market: सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 178.97 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 80,126.41 स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, दूसरी ओर NSE निफ्टी50 भी 46.41 (0.19%) अंक चढ़कर 24,366.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में एलटी फूड्स के शेयर 11% तक मजबूत हुए जबकि मारुति सुजूकी के शेयर 3% उछले।