Share Market: बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 270 अंक उछला, जानिए निफ़्टी का हाल

By :  Vpb
Update: 2025-07-08 06:37 GMT

Share Market: नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मंगलवार को सकारात्मक रुख और बैंकिंग व चुनिंदा आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स 270.01 अंक या 0.32% चढ़कर 83,712.51 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 83,812.31 का उच्चतम और 83,320.95 का निम्नतम स्तर छुआ। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 18 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एनएसई निफ्टी 61.20 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 25,522.50 अंक पर पहुंचा।

बाजार में अधिकांश समय सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन अंतिम सत्र में खरीदारी ने जोर पकड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रगति का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ निलंबन को 1 अगस्त तक बढ़ाया है।


सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे। दूसरी ओर, टाइटन में 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि ट्रेंट, एक्सिस बैंक और मारुति भी पिछड़े।

Tags:    

Similar News