Shardiya Navratri 2024: बिलासपुर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिले के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने धूमधाम से माता की आराधना की सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में भी नवरात्र को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।

Shardiya Navratri 2024: मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके साथ ही मंदिर में इस नवरात्र पर 28 हज़ार से अधिक ज्योति कलश की स्थापना हुई है। मनोकामना ज्योति कलश के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, भक्तों की इस श्रद्धा से रतनपुर का वातावरण धार्मिक और उत्सवमय हो गया है...


Tags: