SECL Kusmunda Mines: एसईसीएल कुसमुण्डा माइंस में डूबे माइनिंग अफसर का शव बरामद, रातभर चला रैस्क्यू
कुसमुंडा प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए बचाव कार्य शुरू किया एवं एसडीआरएफ़ की टीम माइनिंग अफसर को निकालने का प्रयास करते रहे।
By : Vpb
Update: 2024-07-27 23:23 GMT
SECL Kusmunda Mines: कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट शनिवार को पानी के तेज बहाव से हुए लैंड स्लाइडिंग की वजह से खदान डूबे माइनिंग अफसर जितेंद्र नागरकर की शव बरामद कर लिया गया है। बता देें कि शनिवार की शाम 4.30 बजे भारी वर्षा होने के कारण खदान में कार्यरत 6 लोग पानी के बहाव में फंस गए।
SECL Kusmunda Mines: इनमें से 5 लोग सुरक्षित रूप से निकलने में सफल रहे लेकिन, जितेंद्र नागरकर, सहायक प्रबन्धक (माइनिंग) पैर फिसलने के कारण पानी के बहाव में बहे चले गए। कुसमुंडा प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए बचाव कार्य शुरू किया एवं एसडीआरएफ़ की टीम माइनिंग अफसर को निकालने का प्रयास करते रहे। आखिरकार रात भर चले रैस्क्यू के बाद माइनिंग अफसर के शव को निकाला गया है।