Sambhal Violence: जामा मस्जिद के सदर जफर अली समेत 20 से अधिक हिरासत में, सपा सांसद जिआउर्रहमान बर्क सहित 5 पर FIR
| Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने संभल लोकसभा के सांसद जिआउर्रहमान बर्क
By : Pradeep Sharma
संभल। Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने संभल लोकसभा के सांसद जिआउर्रहमान बर्क, सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और अन्य पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है।
Sambhal Violence: हालांकि, अधिकारियों के द्वारा रिपोर्ट की पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस ने जामा मस्जिद के सदर जफर अली समेत 20 से अधिक लोगों को हिरासत लिया है और 400 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
Sambhal Violence: संभल में रविवार को अधिकारियों से चार लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। एक अन्य की मौत होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन उसके स्वजन ने कानूनी कार्रवाई नहीं की है। पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। 19 नवंबर को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट में मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था।
Sambhal Violence: कोर्ट ने उसी दिन सर्वे का आदेश दिया और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया था। 19 को ही मस्जिद में वीडियोग्राफी कराई गई थी। इसके बाद एडवोकेट कमिश्नर ने रविवार को दूसरे चरण की वीडियो ग्राफी कराई। इसी दौरान बवाल हो गया था।