BJP के नाराज मंत्री चौहान के इस्तीफे की धमकी से बवाल जारी, दिल्ली तलब, आलाकमान से हो रही चर्चा

नागर आज भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए और दिल्ली पहुंचकर भाजपा नेता से मुलाकात कर रहे हैं।

By :  Vpb
Update: 2024-07-23 00:48 GMT
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में वन और पर्यावरण की जिम्मेदारी संभाल रहे नागर सिंह चौहान से विभाग छीन लिया गया है। उसके बाद से वह काफी नाराज चल रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र से ही घोषणा की थी कि वह विभाग लिए जाने के बाद से काफी आहत है और अपना मंत्री पद जल्द ही छोड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वह अपना मंत्री पद से त्यागपत्र देंगे तो उनकी सांसद पत्नी अनीता सिंह चौहान भी रतलाम संसदीय सीट से इस्तीफा दे देंगी।

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई है। आज मंत्री नागर सिंह चौहान को दिल्ली तलब किया गया है।बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने नागर सिंह चौहान को बुलाया है। वहां वह जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। नागर आज भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए और दिल्ली पहुंचकर भाजपा नेता से मुलाकात कर रहे हैं। वहां उनके भविष्य को लेकर चिंतन मनन हो रहा है। देखना यह भी होगा की  दिल्ली में वह अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे या फिर उन्हें डांट लगेगी।
Tags:    

Similar News