Road Accident: बिलासपुर में तेज रफ्तार यात्री बस ट्रेलर से भिड़ी, चालक की मौके पर मौत
By : Vpb
Update: 2024-09-28 23:52 GMT
Road Accident: बिलासपुर: बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार यात्री बस की ट्रेलर से भीड़ गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 गंभीर घायल है जिन्हें सिम्स रेफर किया गया है।
Road Accident: यह घटना तड़के 4 बजे धौराभाटा के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस बिहार से रायपुर की ओर आ रही थी और ब्रेकडाउन की वजह से यह दुर्घटना होने की आशंका है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरगांव और बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।