रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी 4 सितंबर को रायपुर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। दलदल सिवनी, कचना और लाभांडी में बने आवासीय परिसरों के रहवासी, जो इस योजना के तहत घर पाए हैं, अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोशित हैं।

रहवासियों का कहना है कि आवासीय परिसरों में साफ पानी, बिजली, और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से वे लगातार परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से नाराज रहवासी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) परिवार के बैनर तले इस प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। उनका उद्देश्य नगर निगम पर दबाव बनाना है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
Tags: