RCB Announces Compensation: नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने 'आरसीबी केयर्स' नामक एक कोष भी स्थापित किया है, जो इस हादसे में घायल हुए प्रशंसकों की मदद करेगा। बुधवार को हुई इस त्रासदी में 11 लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक घायल हो गए।

RCB ने 18वें आईपीएल सीजन में पहली बार खिताब जीता। अहमदाबाद से बंगलूरू लौटने पर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर था। खिलाड़ियों को विधान सौधा और चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित किया जाना था। विधान सौधा से स्टेडियम तक विक्ट्री परेड की योजना थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण लाखों प्रशंसक अनियंत्रित हो गए। वे स्टेडियम में प्रवेश के लिए बेताब थे, पेड़ों, कारों और दीवारों पर चढ़ गए। पुलिस के हल्के लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई, जिससे यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। भाजपा ने सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीति करने का पलटवार किया।

RCB आरसीबी ने गुरुवार को बयान जारी कर दुख जताया और कहा, "यह त्रासदी हमारे लिए पीड़ादायक है। हम मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता और घायलों के लिए 'आरसीबी केयर्स' फंड स्थापित कर रहे हैं। हमारे प्रशंसक हमारे दिल में हैं, और हम दुख में एकजुट हैं।"


Full View
Tags: