Raoghat-Jagdalpur railway line approved: रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के लिए एक और महत्वपूर्ण रेल परियोजना को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 3513.11 करोड़ रुपए है। इस परियोजना का पूरा खर्च केंद्रीय बजट से वहन किया जाएगा।

Raoghat-Jagdalpur railway line approved: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस स्वीकृति को बस्तर के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करेगी।

Raoghat-Jagdalpur railway line approved: बस्तर के लिए वरदान साबित होगी रेल लाइन: साय रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन से कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिले पहली बार रेल मानचित्र पर आएंगे। यह रेल मार्ग बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को पर्यटकों के लिए सुलभ बनाएगा। इससे पर्यटन उद्योग और स्थानीय रोजगार को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।


Raoghat-Jagdalpur railway line approved: यह रेल परियोजना खनिज संसाधनों के परिवहन, स्थानीय उत्पादों की राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को भी इससे व्यापक लाभ होगा।परियोजना के लिए भू-अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे निर्माण में किसी भी तरह की बाधा की संभावना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

Tags: