Ram Mandir Donation Theft case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि की चोरी का मामला, कल अर्जेंट हियरिंग

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-28 16:10 GMT

नई दिल्ली। Ram Mandir Donation Theft case: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में हुई कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला अब देश की सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जहां 29 जून को सुप्रीम कोर्ट में इस विषय पर दायर याचिका की अर्जेंट हियरिंग के लिए याचिका दाखिल की गई है।

अधिवक्ता अजय कुमार राय और अधिवक्ता दिनेश कुमार यादव की ओर से दाखिल की गई इस जनहित याचिका में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की निगरानी में एक विशेष समिति गठित करने की मांग की गई है, ताकि इस घोटाले में शामिल भ्रष्टाचार, गबन और वित्तीय अनियमितताओं के सच को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके।

इसके अलावा, याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि वह राम जन्मभूमि ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार को मंदिर के धन व संपत्तियों की निगरानी के लिए एक बेहद मजबूत व पारदर्शी ऑडिट और जवाबदेही व्यवस्था विकसित करने का सख्त निर्देश दे।

याचिकाकर्ता की ओर से ये मांग की गई कि जांच पूरी होने तक साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते सभी महत्वपूर्ण आधिकारिक रिकॉर्ड जैसे बैंक खातों का विवरण, दान रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और समस्त डिजिटल डेटा को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित और सील रखने का आदेश जारी करें।

Tags:    

Similar News