Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर भाई के लिए अपने हाथों से बनाएं खूबसूरत राखी, तो आइए जानें आसान तरीके और डिज़ाइन...

Raksha Bandhan 2024 : डेस्क न्यूज। रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर, अपने भाई के लिए अपने हाथों से बनाई गई राखी

Update: 2024-08-17 04:59 GMT
Raksha Bandhan 2024 : डेस्क न्यूज। रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर, अपने भाई के लिए अपने हाथों से बनाई गई राखी से बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। राखी सिर्फ एक धागा नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्यार, विश्वास और रक्षा के वचन का प्रतीक है। इस साल आप भी घर पर आसानी से सुंदर राखी बना सकते हैं, जो न केवल व्यक्तिगत होगी बल्कि आपके भाई के लिए खास भी। इन आसान विधियों का पालन करके आप अपने भाई के लिए एक अनोखी और खूबसूरत राखी बना सकते हैं, जो आपके प्यार और मेहनत का प्रतीक होगी। तो आइए जानते है राखी बनाने कुछ आसान तरीके। 



Raksha Bandhan 2024 : मोती वाली राखी- 
सामग्री- रेशमी धागा, मोती, जरी का धागा, गोंद, कैंची
विधि- रेशमी धागे को चोटी की तरह बुन लें। बीच में मोती या माला पिरोएं। जरी के धागे से इसे अच्छी तरह लपेटें। दोनों सिरों को गाँठ लगाकर बंद कर दें।


Raksha Bandhan 2024 : रुद्राक्ष राखी-
सामग्री- रुद्राक्ष, रेशमी धागा, मोती, गोंद, कैंची
विधि-
रेशमी धागे को चोटी की तरह बुन लें। बीच में रुद्राक्ष को पिरोएं और दोनों तरफ गाँठ लगाएं। चाहें तो मोतियों से सजा सकते हैं।


Raksha Bandhan 2024 : कपड़े से बनी राखी-
सामग्री- रंगीन कपड़ा, कैंची, गोंद, मोती, धागा
विधि- कपड़े से अलग-अलग आकार के टुकड़े काट लें। इन्हें मोड़कर फूल या अन्य आकार बनाएं। धागे से सिलाई कर इनको जोड़ दें। बीच में मोती या अन्य सजावट लगा सकते हैं।


Raksha Bandhan 2024 : कड़ी वाली राखी-
सामग्री- कड़ी, मोती, धागा, गोंद
विधि- कड़ी में मोती पिरोएं। दोनों सिरों को धागे से बांधकर गाँठ लगा दें। चाहें तो कड़ी पर रंगीन पत्थर या अन्य सजावट लगा सकते हैं।


Raksha Bandhan 2024 : कुदरती सामग्री से बनी राखी-
सामग्री- सूखे फूल, पत्तियां, बीज, धागा, गोंद
विधि- सूखे फूल, पत्तियों और बीजों को धागे से जोड़कर एक सुंदर सा डिजाइन बनाएं। आप चाहें तो इनमें मोती भी मिला सकते हैं।
Tags:    

Similar News