Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया निर्दोष, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

By :  Vpb
Update: 2026-07-09 10:51 GMT

Raja Raghuvanshi Murder Case: नई दिल्ली: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर अपनी बात रखी है। जमानत पर जेल से बाहर चल रही सोनम ने अदालत से कहा है कि वह पूरी तरह निर्दोष है और उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उसने दावा किया कि राजा रघुवंशी की हत्या से उसका कोई संबंध नहीं है।

परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर उठाए सवाल

सोनम ने अपने हलफनामे में कहा है कि जांच एजेंसी ने उसे केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बनाया है। उसके अनुसार, ऐसे साक्ष्य किसी व्यक्ति को दोषी साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उसने सुप्रीम कोर्ट से निष्पक्ष सुनवाई की मांग की है।

मेघालय सरकार ने जमानत रद्द करने की मांग की

दूसरी ओर, मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द नहीं की है। मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी है, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क अदालत के सामने रखेंगे।

चार्जशीट में क्या कहा गया है?

पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। जांच एजेंसी के अनुसार, राज कुशवाह ने अपने तीन साथियों को शिलांग भेजा, जहां राजा रघुवंशी की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया।

टाइपिंग की गलती से मिली थी जमानत

सोनम की गिरफ्तारी के दौरान दर्ज धाराओं में टाइपिंग संबंधी गलती सामने आने के बाद शिलांग की निचली अदालत ने उसे जमानत दे दी थी। बाद में मेघालय सरकार ने इस फैसले को पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और आने वाले फैसले पर टिकी हैं।

Tags:    

Similar News