Raipur City Crime: भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड में फिर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
By : Vpb
Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर एक युवक ने दूसरे युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत मेकाहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावर और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
Raipur City Crime: जानकारी के अनुसार, यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थित बस स्टैंड पर हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बैजनाथपारा से अपने साथियों को बुलाकर रोशन नामक एक हॉकर को चाकू मार दिया। घटना के बाद सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।