Pune News : वाटरफॉल का बढ़ा अचानक जल स्तर, बीच पत्थर पर खड़े एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, 2 का शव बरामद, तीन की तलाश जारी...

Pune News : पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के लोनावला क्षेत्र के भुशी डैम में एक बड़ा हादसा हो गया है। डैम के पास वाटफॉल में 5 लोग डूब गए हैं।

Update: 2024-06-30 05:08 GMT
Pune News : पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के लोनावला क्षेत्र के भुशी डैम में एक बड़ा हादसा हो गया है। डैम के पास वाटफॉल में 5 लोग डूब गए हैं। बताया जाता है कि इनमें एक महिला और 4 बच्चे शामिल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं खोज और बचाव अभियान जारी है। 

Pune News : पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाटरफॉल में डूबे सभी पांच लोग पुणे सैय्यद नगर के रहने वाले हैं, ये सभी लोग एक ही परिवार से हैं। ये सभी लोनावाला में मानसून की छुट्टियां मनाने गए थे। परिवार के 5 सदस्य भुशी बांध के पीछे एक पहाड़ी वाटरफॉल में बह गया है। इसे रेलवे का झरना कहा जाता है।

Pune News : लोनावला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल की तलाश जारी है। शाहीना परवीन नाम की महिला 40 वर्ष और 13 वर्ष की एक लड़की का शव मिल गया, जबकि तीन बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों की उम्र 4-6 साल के बीच बताई जा रही है। पुणे देहात के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जिसके बाद तलाश और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।
Tags:    

Similar News