PM Modi Meeting: संसद सत्र के बाद विपक्षी नेताओं से मिले प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी के साथ की चाय पर चर्चा

By :  Vpb
Update: 2025-12-19 07:43 GMT

PM Modi Meeting: नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद राजनीति के तीखे माहौल के बीच सौहार्द की एक तस्वीर सामने आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में लोकसभा स्पीकर के कक्ष में आयोजित पारंपरिक चाय बैठक के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों से मुलाकात की। इस अनौपचारिक बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक ही मंच पर नजर आए और आपसी संवाद किया।

PM Modi Meeting: चाय बैठक में कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले और सीपीआई के डी राजा मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल थे। खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में सीट दी गई, जबकि प्रधानमंत्री मोदी भी उनके निकट बैठे दिखे। यह तस्वीर राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूती को दर्शाती है।

PM Modi Meeting: गौरतलब है कि मॉनसून सत्र के समापन पर विपक्ष ने ऐसी ही चाय बैठक का बहिष्कार किया था, लेकिन इस बार विपक्षी नेताओं की मौजूदगी ने माहौल को अलग रंग दिया। इससे पहले संसद में प्रियंका गांधी की नितिन गडकरी से मुलाकात भी चर्चा में रही थी, जहां सड़क परिवहन मंत्री ने उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित कर भोजन कराया था।

Tags:    

Similar News