Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका,यहां चेक करें अपने शहर का भाव

Update: 2026-05-25 04:37 GMT

 Petrol Diesel Price Hike: नई दिल्ली/रायपुर।तेल कंपनियों ने सोमवार 25 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ा दिये हैं। पिछले दो हफ्तों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया है। इस ताजा बढ़ोत्तरी के बाद रोजमर्रा के बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।  राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपए पर पहुंच गई है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में भी 2.71 रुपए प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है।

Petrol Diesel Price Hike: बता दें कि ईंधन की कीमतों में इस अचानक आई तेजी के पीछे मुख्य कारण पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। इस संघर्ष के चलते दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है।

Petrol Diesel Price Hike: 16 मई से 25 के बीच पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी

               पेट्रोल           डीजल

16 मई       3.14 रुपये   3.11 रुपये

19 मई        90 पैसे      90 पैसे

23 मई        87 पैसे      91 पैसे

25 मई      2.61 रुपये    2.75 रुपये

Tags:    

Similar News