PBKS vs MI Qualifier-2 IPL 2025: अहमदाबाद। IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में आज पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर-1 में हार के बाद पंजाब किंग्स जोरदार वापसी की कोशिश में होगी। दूसरी ओर, एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई इंडियंस आत्मविश्वास से भरी हुई है। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं। यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 17 और पंजाब ने 15 जीते हैं। मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है।


पिच रिपोर्ट

पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होगी, क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और आउटफील्ड तेज है। ग्राउंडेड शॉट्स पर फोकस करने से बड़ा स्कोर बन सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 210-220 रन का लक्ष्य रखना होगा, क्योंकि इससे कम स्कोर का बचाव मुश्किल हो सकता है। टॉस जीतने वाला कप्तान शायद पहले गेंदबाजी चुने। स्पिनरों को तेज गेंदबाजों की तुलना में अधिक मदद मिलने की संभावना है।

कहां देखें

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजय कुमार वैशाख.

मुंबई: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज अंगद बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन.

Tags: