Parliament Budget Session Live: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

Parliament Budget Session Live

By :  Vpb
Update: 2026-02-05 12:45 GMT

Parliament Budget Session Live: नई दिल्ली: संसद के हंगामेदार बजट सत्र में तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में जवाब देते हुए कांग्रेस और टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की नीतियों की आलोचना की और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए कहा, “खरगे जी की उम्र को देखते हुए, मैं चेयरमैन से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें, ताकि कोई दिक्कत न हो। पीछे युवा लोग हैं।”

Parliament Budget Session Live: इस बीच विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया। लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई। पीएम मोदी का लोकसभा में प्रस्तावित भाषण कल टलने के बाद आज राज्यसभा में उन्होंने संबोधन किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सत्र आरोप-प्रत्यारोपों और राजनीतिक तनाव से भरा हुआ है।

Parliament Budget Session Live: देखिए लाइव-
Full View

Tags:    

Similar News