Operation Sindoor: अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेशों तक बंद, चंडीगढ़ से फ्लाइट्स रद्द; यात्रियों को किया गया अलर्ट
By : Vpb
Operation Sindoor: नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर हवाई अड्डे को अगले सरकारी आदेश तक बंद कर दिया गया है, और सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
Operation Sindoor: अमृतसर आने-जाने वाली उड़ानों को फिलहाल अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया है। हवाई अड्डे की ओर से सभी यात्रियों को संदेश भेजा गया है कि वे घर से एयरपोर्ट न आएं। इसके अलावा, चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी 33 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, पठानकोट एयरबेस पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।