Naxalite encounter: कोंटा के भेज्जी जंगल में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी
By : Vpb
Update: 2024-11-22 00:27 GMT
सुकमा। Naxalite encounter: कोंटा के भेज्जी इलाके में शुक्रवार को पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। ये नक्सली ओडिशा से छत्तीसगढ़ आए थे। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई।
Naxalite encounter: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिण इलाके भेज्जी में नक्सल संगठन के बस्तर डिवीजन के माओवादियों की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस सूचना पर DRG की टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था।
Naxalite encounter: इसी दौरान शुक्रवार सुबह भेज्जी के जंगलों में DRG के जवानों और माओवादियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ लगातार रुक रुक कर जारी है। इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। मुठभेड़ खत्म होने और सर्चिंग अभियान पूरा होने के बाद ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।