Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले मंत्रियों को गुजरना होगा इस टेस्ट से, जानें क्यों

By :  Vpb
Update: 2025-06-11 02:44 GMT

Narendra Modi: नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सतर्कता कड़ी कर दी है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलने वाले मंत्रियों और अन्य लोगों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह कदम तब उठाया गया है, जब कई राज्यों में कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 11 जून 2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 7,121 हो गए हैं। सबसे अधिक मामले केरल में 2,223, गुजरात में 1,223 और दिल्ली में 757 दर्ज किए गए हैं। अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार है: पश्चिम बंगाल (747), महाराष्ट्र (615), कर्नाटक (459), उत्तर प्रदेश (229), तमिलनाडु (204), राजस्थान (138), हरियाणा (125), आंध्र प्रदेश (72), मध्य प्रदेश (65), छत्तीसगढ़ (48), बिहार (47), ओडिशा (41), पंजाब (33), सिक्किम (33), झारखंड (10), पुडुचैरी (10), तेलंगाना (11), जम्मू और कश्मीर (9), असम (6), गोवा (6), उत्तराखंड (3), चंडीगढ़ (3), हिमाचल प्रदेश (2), मणिपुर (1), और त्रिपुरा (1)।

Tags:    

Similar News