LPG Price Hike: दिसंबर की पहली तारीख पर महंगाई का बड़ा झटका, गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
| गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
By : Vpb
LPG Price Hike: नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं, और दिसंबर 2024 की शुरुआत के साथ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कि कुछ राहत की बात है।
LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, और यह लगातार पांचवां महीना है जब कीमतों में वृद्धि की गई है। नवंबर में 19 किलो वाला सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ था, और 1 अक्टूबर को इसकी कीमत 1740 रुपए प्रति सिलेंडर थी।