Kendriya Vidyalaya: देशभर में खोले जाएंगे 85 नए केंद्रीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ के मुंगेली सहित इन जिलों में बनेंगे सेंट्रल स्कूल

By :  Vpb
Update: 2024-12-07 00:21 GMT

Kendriya Vidyalaya: नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए 4 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति दी गई, जो मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और चांपा जांजगीर के हसौद में खोले जाएंगे।

Kendriya Vidyalaya: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना और छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है। यह कदम नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Kendriya Vidyalaya: वैष्णव ने बताया कि नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए 5,872 करोड़ रुपये और नवोदय विद्यालयों के लिए 2,360 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। नए केंद्रीय विद्यालयों से 82,560 छात्रों को और नवोदय विद्यालयों से 15,680 छात्रों को लाभ होगा, साथ ही करीब 6704 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Tags:    

Similar News