भोपाल। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में मशाल रैलियां निकालकर देश के वीर जवानों के साहस और पराक्रम को याद किया। रैलियों में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ सैनिक परिवारों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं आमजन सम्मिलित हुए। इसी क्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पंवार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के साथ भोपाल में आयोजित मशाल रैली में सम्मिलित हुए। भोपाल में हमीदिया ब्रिज से शहीद द्वार तक मशाल रैली निकाली गई।

Tags: