Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका: 1,400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
ALP, स्टेशन मास्टर समेत कई पदों पर भर्ती
Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने GDCE 2026 के तहत 1,421 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र कर्मचारी RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर (JE), तकनीशियन, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और कमर्शियल क्लर्क-कम-टिकट कलेक्टर के पद शामिल हैं।
पद के अनुसार योग्यता
ALP और तकनीशियन के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप जरूरी है। स्टेशन मास्टर और मालगाड़ी प्रबंधक के लिए ग्रेजुएशन, जबकि JE के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री चाहिए। जूनियर क्लर्क और कमर्शियल क्लर्क के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। कमर्शियल क्लर्क के लिए सामान्य वर्ग में 50% अंक भी आवश्यक हैं।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। UR उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष है। OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
ALP और तकनीशियन वेतन स्तर-2, कमर्शियल क्लर्क स्तर-3, मालगाड़ी प्रबंधक स्तर-5 तथा स्टेशन मास्टर और JE स्तर-6 में होंगे।
कैसे करें आवेदन
RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, GDCE 2026 आवेदन लिंक खोलें, कर्मचारी विवरण से लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रख लें।