Jharkhand Naxal Encounter: बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी; 8 माओवादी ढेर, SLR बरामद
By : Vpb
Jharkhand Naxal Encounter: बोकारो। झारखंड बोकारो में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुरक्षा बलों ने 1 करोड़ के इनामी विवेक सहित 8 माओवादियों को ढेर कर दिया। CRPF और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम ने कई हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
Jharkhand Naxal Encounter: जानकारी के अनुसार तुलबुल से लेकर ललपनिया तक जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार सुबह 4 बजे से ललपनिया से सटे चोरगांवां के सोसो टोला के निकट लुगू पहाड़ की तलहटी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही भारी संख्या में जवान पहुंचे। जंगल की घेराबंदी कर सर्चिंग जारी है।