Jagannath Temple: 46 साल बाद रविवार से खुल सकता है जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, इस वजह से एक संपेरा भी होगा साथ, पढ़ें पूरी खबर
| Jagannath Temple: ओडिशा सरकार पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को 46 साल बाद रविवार फिर खोल सकती है ताकि आभूषणों और अन्य मूल्यवान सामानों की सूची
By : Pradeep Sharma
भुवनेश्वर। Jagannath Temple: ओडिशा सरकार पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को 46 साल बाद रविवार फिर खोल सकती है ताकि आभूषणों और अन्य मूल्यवान सामानों की सूची बनाई जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आखिरी बार 1978 में खोला गया था।
Jagannath Temple: इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि 12वीं सदी के इस मंदिर के रखरखाव का काम देखने वाला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इस अवसर का उपयोग मरम्मत कार्य के लिए करेगा। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा, ‘हम रविवार को रत्न भंडार को फिर से खोलने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हम श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम के अनुसार सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करेंगे।