Indigo: बीच हवा में इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा प्लेन

By :  Vpb
Update: 2025-06-20 01:07 GMT

Indigo: चेन्नई। चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो एयरलाइंस की शुक्रवार को एक उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस चेन्नई लौटना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद पायलट को तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत चेन्नई हवाई अड्डे से वापसी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

Indigo: विमान में सवार 68 यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पायलट ने कुशलतापूर्वक विमान को चेन्नई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाला गया। इस घटना के बाद हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की।


Indigo: इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी गई है, और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Tags:    

Similar News