Indians attacked in Russia: नई दिल्ली: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा स्थित बश्कीर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हमले में चार भारतीय छात्रों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। हमलावर एक 15 वर्षीय किशोर ने अचानक छात्रावास में घुसकर छात्रों पर चाकू से हमला किया।

Indians attacked in Russia: मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह रूसी प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में है। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीम ऊफा पहुंच गई है। विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली को भी पूरी जानकारी दी गई है। दूतावास ने स्पष्ट किया कि विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Indians attacked in Russia: रूसी मीडिया के अनुसार, हमलावर ने गिरफ्तारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर भी चाकू से वार किया और खुद को भी चोट पहुंचाई। उसकी हालत गंभीर है और उसे बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मियों और छात्रों का इलाज क्लीनिकल अस्पताल में जारी है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सभी घायलों की निगरानी की जा रही है, जिसमें एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


Indians attacked in Russia: स्थानीय जांच शुरू हो गई है। कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमलावर का संबंध नियो-नाजी संगठन से हो सकता है और उसने राष्ट्रवादी नारे लगाए तथा नफरत फैलाने वाले चिन्ह बनाए। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थिति पर सतर्क नजर रखे हुए है और आवश्यक अपडेट जारी करेगा।

Tags: