Indian Idol 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By :  Vpb
Update: 2025-05-05 09:11 GMT

नई दिल्ली: 'इंडियन आइडल 12' के विजेता सिंगर पवनदीप राजन उत्तराखंड से नोएडा जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात करीब 2:30 बजे गजरौला में हुआ, जब उनकी कार हाईवे पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई। इस दुर्घटना में उनके ड्राइवर राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए। पुलिस ने तीनों को तुरंत डिडौली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, पवनदीप अपने दोस्त अजय के साथ चंपावत से नोएडा जा रहे थे। कार राहुल सिंह चला रहे थे। गजरौला के चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर कैंटर से पीछे से टकरा गई। हादसे में पवनदीप की दोनों टांगें फ्रैक्चर हुईं और सिर में गंभीर चोटें आईं। अजय और राहुल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया। बाद में तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा ले गए।

Tags:    

Similar News