India Solar Plane: भारत ने बनाया स्पेशल सोलर Aircraft, 90 दिन तक भर सकता है उड़ान, बॉर्डर की निगरानी होगी आसान
भारत का नया सोलर विमान, जिसे हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म (एचएपी) कहा जा रहा है, 90 दिनों तक उड़ान भरने में सक्षम होगा।
By : Vpb
Update: 2024-09-15 01:21 GMT
India Solar Plane: नई दिल्ली: भारत में वैज्ञानिक एक अनूठे सोलर विमान पर काम कर रहे हैं, जो भविष्य की उड़ानों में क्रांति ला सकता है। यह विमान एक बार में 90 दिनों की उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसके छोटे वर्जन का सफलतापूर्वक 10 घंटे की उड़ान का परीक्षण किया जा चुका है।
India Solar Plane: इस सोलर विमान को "हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म" (एचएपी) नाम दिया गया है। बेंगलुरु स्थित नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज (NAL) में इसका निर्माण हो रहा है। यह विमान पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलेगा और इसमें कोई पायलट नहीं होगा।