आईएएस नियाज खान ने हटाया सरनेम, अब माइकन ए के नाम से जाने जाएंगे IAS अधिकारी
By : Vpb
Update: 2024-10-03 23:52 GMT
भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अपने नाम से अब सरनेम हटाने का फैसला ले लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उन्होंने अपना पेन नाम माइकन A कर दिया है. आईएएस ऑफिसर ने खुद अपनी पहचान बदलने के पीछे की बड़ी वजह भी बताई है. ब्राह्मण द ग्रेट और वॉर ऑफ कलियुग जैसे चर्चित नॉवेल लिख चुके आईएएस नियाज का मानना है कि उनके सरनेम से उनके उपन्यातों की लोकप्रियता पर असर पर पड़ रहा है.
उन्होंने ऐलान कर दिया है कि आने वाले उनके अपन्यासों और राइटअप में अब माइकन ए नाम का इस्तेमाल किया जाएगा.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में आईएएस अधिकारी ने लिखा, ‘अब सभी किताबें MAIKAN A के नाम से आएंगी. यह नाना द्वारा बचपन में दिया गया पेट नेम है. खान नाम से मेरा साहित्यिक नुकसान हुआ है.
IAS नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं. वे वर्तमान में राज्य लोक निर्माण के उप सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई बार उनके ट्वीट्स और बयानों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. 2022 में उन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी टिप्पणी की थी. इतना ही नहीं उन्होंने निर्माताओं से आग्रह किया था कि भारत में मुसलमानों की दुर्दशा पर भी एक फिल्म बनाएं. उनके इस बयान पर राज्य सरकार ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया था. हिजाब विवाद पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हिजा जीवन की सुरक्षा करता है.