रिहायशी इलाकों में नजर आया भालुओं का झुंड, क्षेत्रवासी दहशत में
By : Vpb
Update: 2024-09-18 23:53 GMT
कांकेर: कांकेर में भालुओं के झुंड का रिहायशी इलाकों में दस्तक देना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। नगर के रामनगर में कल देर शाम भालुओं का झुंड नजर आया, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
भालुओं की यह आमद भोजन की तलाश में हो रही है, और स्थानीय निवासी इस स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं। तेंदुवे और भालुओं की बढ़ती संख्या से शहरवासी परेशान हैं, जो अक्सर अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत में रहते हैं। घटना कांकेर वन परिक्षेत्र की है।