Flight Cancelled: बहाल होने के कुछ घंटों बाद ही कई उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और क्या बोले इंडिगो और एयर इंडिया

By :  Vpb
Update: 2025-05-12 23:55 GMT

Flight Cancelled: नई दिल्ली: इंडिगो और एयर इंडिया ने मंगलवार, 13 मई 2025 को एक बार फिर कई उड़ानें रद्द कर दीं। यह फैसला जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, राजकोट, जोधपुर, भुज और जामनगर जैसे सीमावर्ती शहरों के लिए लिया गया। दोनों विमानन कंपनियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया।

Flight Cancelled: क्यों रद्द हुईं उड़ानें?

नागरिक विमानन नियामक ने 12 मई को देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों के 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल की थीं। लेकिन सोमवार को जम्मू के सांबा में ड्रोन गतिविधियों के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते उड़ानें रद्द कर दी गईं। बता दें, 9 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण इन हवाई अड्डों को बंद किया गया था। 10 मई को सीजफायर के बाद 12 मई से हवाई सेवाएं शुरू हुईं, मगर ताजा घटनाक्रम ने फिर सेवाओं को बाधित किया।

Flight Cancelled: क्या बोलीं कंपनियां?

इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा, "यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट की उड़ानें 13 मई तक रद्द हैं।" एयर इंडिया ने भी जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की।

Tags:    

Similar News