Film The Sabarmati Report: फिल्म द साबरमती रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
Film The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-11-19 07:04 GMT
रायपुर। Film The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि, कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए थे। यह फिल्म भी छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर दिया है।
Film The Sabarmati Report: बता दें कि धीरज सरना द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने अपने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की दुखद घटना पर आधारित इस फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी हैं।
Film The Sabarmati Report: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।
Film The Sabarmati Report: यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।