Congress: कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को दिया प्रिविलेज नोटिस, PM मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का है मामला, जानें क्या है पूरा मामला

By :  Vpb
Update: 2026-04-21 11:29 GMT

Congress: नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि 18 अप्रैल 2026 को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोकसभा सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनकी मंशा पर सवाल उठाए।

कांग्रेस का कहना है कि यह बयान संसद की गरिमा और सांसदों के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। यह संबोधन उस समय दिया गया था, जब लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पारित नहीं हो पाया था। विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में विपक्षी सांसदों के मतदान और उनके इरादों को लेकर सीधे निशाना साधा।

अपने पत्र में वेणुगोपाल ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत टिप्पणी का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा से जुड़ा विषय है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को स्थापित संसदीय परंपराओं के खिलाफ बताया और कहा कि इसमें विपक्ष पर राजनीतिक हमले किए गए, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं।

Tags:    

Similar News