रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का समापन समारोह आज नवा रायपुर के मेला स्थल में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अनेक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

लोक कलाकार अनुराग शर्मा अपने बंद 'अनुराग स्टार नाइट' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 'इंडियास गॉट टैलेंट' के मशहूर कलाकार मनोज प्रसाद मलखंभ कला का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे, जबकि रवि श्रीवास्तव अपनी 'जादू बस्तर' की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा, 'इंडियन आइडल' विजेता पवनदीप और अरुनीता अपने गायन से दर्शकों मनोरंजित करेंगे।

Tags: