CG Weather Update: मैनपाट में पारा 3 डिग्री तक पहुंचा, जमने लगीं ओस की बूंदें, रायपुर में भी गिरा तापमान

By :  Vpb
Update: 2024-12-11 02:58 GMT

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर तेज होने लगा है। सोमवार शाम से शुरू हुई इन हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को सरगुजा के मैनपाट में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मैनपाट, सामरीपाट, सोनहत और जशपुर के पाट इलाकों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

CG Weather Update: रायपुर का हाल: रायपुर में भी पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट आई है, और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है और अगले 24 घंटे में तापमान 3 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम का हाल: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 30 वर्षों में इस समय का औसत तापमान कई इलाकों में सामान्य से कम है। दुर्ग और जगदलपुर में तापमान सामान्य औसत से ज्यादा दर्ज किया गया है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री और जगदलपुर में 0.7 डिग्री अधिक है। वहीं, पेंड्रा रोड में 3.1 डिग्री, बिलासपुर और अंबिकापुर में 0.6 डिग्री, जबकि रायपुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में सामान्य औसत से अधिक रहा है। आंकड़ों के अनुसार, जगदलपुर में 6.5 डिग्री, रायपुर में 1 डिग्री और बिलासपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रा रोड में 1.5 डिग्री और अंबिकापुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा।

Tags:    

Similar News