अंबिकापुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आगामी विधानसभा का चुनाव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी। उनके इस बयान के बाद जमकर सियासी घमासान मच गया था। अब टीएस सिंहदेव ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया है।

CG Politics: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, प्रदेश में चुनावी नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, न कि व्यक्तिगत राय के आधार पर। उन्होंने स्पष्ट किया कि, चरणदास महंत का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं था।

CG Politics: सिंहदेव ने आगे कहा कि, कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखती है और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है। कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य कर रही है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं।

क्या कहा था नेता प्रतिपक्ष यहां पढ़ें पूरी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस: बड़े नेता ने किया दावा, "..टीएस बाबा के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव", देखें वीडियो