Patwari Suspended : पटवारियों की हड़ताल के बीच बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले 5 पटवारी निलंबित, SDM ने जारी किया आदेश
बलरामपुर के वाड्रफनगर में SDM की कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बावजूद ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर पांच पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज।
Update: 2026-11-01 12:39 GMT
Patwari Suspended : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की जारी हड़ताल के बीच बलरामपुर जिले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर वाड्रफनगर के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम (राजस्व) वाड्रफनगर की ओर से आदेश जारी किया गया है।
निलंबित किए गए पटवारियों में गौतम पटेल, पन्नेलाल सोनवानी, कपिल देव भगत, धीरेंद्र उरमलिया और शैलेश मेहता के नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पटवारियों को काम पर लौटने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की।