रायपुर। छत्तीसगढ़ के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की 36 विशिष्ट विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण पुरस्कार से अलंकृत किया जा रहा है। राज्य शासन के संस्कृति एवं जनसंपर्क विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हस्तियों की सूची जारी कर दी है।

नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह के दौरान इन सम्मानित हस्तियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और तय सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

संस्कृति विभाग के अनुसार, इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य कला, साहित्य, खेल, समाज सेवा, पत्रकारिता और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में असाधारण काम करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को पहचान देना है। राज्योत्सव के तीनों दिनों में अलग-अलग सत्रों में जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान वितरित किए जाएंगे।






Tags: