CG News: नवा रायपुर में नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आगाज, 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी
By : Vpb
Update: 2024-10-23 23:24 GMT
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आज 24 अक्टूबर से नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का रोमांच दिखेगा। आज से चैंपियनशिप का आगाज होगा। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा इसी के साथ कैडी टूर्नामेंट से चैंपियनशिप की शुरुआत होगी।
CG News: नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप मुकाबले में देश की 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। नवा रायपुर के गोल्फ कोर्स की पहचान बनेगी। पहला पुरस्कार 10 लाख रुपए और ट्रॉफी है। रनरअप को 6 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ टीम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन नजर आएंगे। IFS अनिल राय, एसएस बजाज, राजेश अग्रवाल भी मैदान में रहेंगे।
CG News: नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सीएम प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।