CG News: देर रात दिल्ली से वापस लौटेंगे सीएम विष्णुदेव साय, आज लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात
दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर पर मुलाकात करेंगे।
By : Vpb
Update: 2024-07-17 23:36 GMT
CG News: रायपुर/नई दिल्ली। सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे से गुरुवार की रात 9 बजे तक वे वापस रायपुर आ जाएंगे। उन्होंने दिल्ली में रहकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। इसके पहले उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और दो और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस बीच नक्सल समस्या और छत्तीसागढ़ के विकास के लिए कई अहम मुद्दों को लेकर बताचीत की गई थी।
CG News: सीएम विष्णुदेव साय आज लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। बता दें डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी उनके मौजूद रहेंगे।